श्री जैन दिवाकर धार्मिक संस्कार एवं शिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ 23 अक्टूबर को

रतलाम । श्री पूज्य गुरूदे तप श्री अरूणमुनिजी म., सेवाभावी श्री सुरेश मुनि म. की प्रेरणा से श्री जैन दिवाकर धार्मिक संस्कार एवं शिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ 23 अक्टूबर 2023 आसोज सुदी 9 पूज्य गुरूदेव मालव रत्न श्री कस्तुरचंदजी म. की पूज्य तिथि के सुअवसर पर जैन संस्कार केन्द्र (महिला स्थानक) चौमुखीपुल, रतलाम पर किया जा रहा है । इसमें बच्चों को धार्मिक शिक्षण, संस्कार के साथ उनकी रूचि अनुसार शिक्षण भी दिया जाएगा ।
आयोजक श्री जैन दिवाकर कस्तुर जाप समिति, रतलाम ने समाजजनों से आग्रह किया है कि श्री जैन दिवाकर धार्मिक संस्कार एवं शिक्षण केन्द्र में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाकर उनको धर्ममय, संस्कारशील बनाने में सहयोग प्रदान करें । शिक्षण केन्द्र में प्रवेश हेतु फार्म श्री नवीन श्रीश्रीमाल नीमचौक स्थानक के सामने, रतलाम से प्राप्त किए जा सकते है । शिक्षण केन्द्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों की आयु कम से कम 4 वर्ष की होना चाहिए ।