बोलिया (नीमच) । संथारा साधक, उपाध्याय प्रवर श्री मूलमुनि जी म.सा. के द्वितीय पुण्य स्मृति दिवस असोस कृष्ण पंचमी मंगलवार 3 अक्टूबर 2023 मंगलवार को जैन दिवाकर दीक्षाभूमि बोलिया में गुणानुवाद सभा प्रात: 9 30 बजे से पावन सानिध्य जैन दिवाकर मूल शिष्य रत्न उपप्रवर्तक पंडित रत्न पूज्य श्री राकेशमुनि जी महाराज सा, महासती श्री श्याम जी महाराज सा, महासती श्री सुदर्शना जी महाराज सा आदि चतुर्विद संघ के सानिध्य में मनाया जा रहा है । कार्यकम पश्चात गौतम प्रसादी लाभार्थी परिवार परम गुरु भक्त स्वर्गीय श्री भेरू सिंह जी जामड के दिव्य आशीर्वाद से सुपुत्र श्री जिनेंद्र, महावीर, शांतिलाल जामड परिवार मदनगंज किशनगढ़ राजस्थान है । आयोजित गुणानुवाद सभा में निवेदक श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन दिवाकर श्रावक संघ बोलिया, सहयोगी संस्था – श्री श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जैन संघ बोलिया, अखिल भारतीय श्री भगवान् जैन दिवाकर अहिंसा सेवा संघ ने आग्रह किया कि गुणानुवाद सभा में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनावें । विस्तृत जानकारी के लिए चंचल नागोता मो. 9993121049 से सम्पर्क कर सकते है ।