
रतलाम। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन का 14 वा राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 1 व 2 अक्टूबर को श्री शंखेश्वर तीर्थ गुजरात में सानंद संपन्न हुआ। जिसमें देश की 200 से अधिक शाखों ने हिस्सा लेकर अपने साल भर किए मानव सेवा चिकित्सा सेवा जीव सेवा एवं धार्मिक आयोजनों कि विस्तृत जानकारी ग्रुप फेडरेशन को प्रस्तुत की। सभी शाखों के कार्यों को देखकर श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप रॉयल रतलाम को खेल एवं मानव सेवा मैं किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए खेल एवं मानव सेवा अवार्ड से गुजरात के ग्रहमंत्री हर्ष जी संघवी एवं ग्रुप के राष्ट्रीय पदाधिकारीयो की उपस्थिति में सम्मानित किया गया एवं आगे भी निरंतर सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवार्ड को ग्रहण करने के लिए संस्थापक अध्यक्ष अक्षय संघवी अध्यक्ष प्रयास नागोरी सचिव नमन नवलक्खा, शिवम मूणत उपाध्यक्ष सुमित सकलेचा कोषाध्यक्ष नितेश कटारिया ,सचिन गुगलिया ,चिराग नलवाया सहित 25 से अधिक दंपत्ति सदस्य श्री शंखेश्वर तीर्थ गुजरात पहुचे थे।