नगर के सभी नागरिकों को मिलेगी मूलभूत सुविधाऐं-श्री प्रहलाद पटेल

  • जनता के आशीर्वाद से मुझे मिलती है विकास कराने की शक्ति-श्री चेतन्य काश्यप
  • वार्ड क्रमांक 25 में 83.90 लाख की राशि के होंगे विकास कार्य

रतलाम । मैं ओर मेरी परिषद का कर्तव्य है कि नागरिकों से किये वादो को पुरा करूं ओर रतलाम नगर के प्रत्येक नागरिक को महानगर की तरह सुविधाऐं उपलब्ध करायें।
उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना कार्य के तहत वार्ड क्रमांक 25 स्थित लक्ष्मीनगर सी सेक्टर सेठिया मैरिज गार्डन के पास 27.41 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण एवं आरसीसी पाईप क्रॉस ड्रेन निर्माण, लक्ष्मी नगर सी में 8.71 लाख की लागत से उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, मौलाना आजाद नगर में 6.43 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण, कायाकल्प 2.0 अन्तर्गत रत्नेश्वर रोड़ से शुभ विहार कॉलोनी तक 37.35 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व लोकेन्द्रनाथ महादेव मंदिर के पास 4 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि हम विधायक माननीय श्री चेतन्य काश्यप साथ मिलकर शहर का चौतरफा विकास कर रतलाम को महानगर बनायेंगे। नगर निगम चुनाव के दौरान हमने जनता से जो वादे किये थे उन वादों में से 80 प्रतिषत वादो को हम पुरा कर चुके हैं ओर आने वाले वर्षो में भी तेजी से विकास कार्य करेंगे।
विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप ने कहा कि नगर के नागरिकों के आशीर्वाद से ही मुझे नगर विकास कराने की शक्ति मिलती है, ओर उसी शक्ति के चलते रतलाम का चंहूमुखी विकास कराने में सफल हो पा रहा हूॅं।
उन्होन कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण कराने में रतलाम पुरे प्रदेश में रोल मॉडल बना तो वहीं अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य कराने में भी रतलाम नगर नम्बर 1 है। अवैध कॉलोनियों के निवासी भी नगर के नागरिक है उनका भी मूलभूत सुविधाओं पर पुरा हक है। अनाधिकृत कॉलानियों के रहवासियों को वैद्य कॉलोनियों की तरह सुविधाऐं प्राप्त होगी हमारा पुरा प्रयास है कि आने वाले कुछ वर्षो में रतलाम के स्वरूप को बदलकर नया रतलाम बनायेंगे।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि विधायक माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप व महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में नगर में निरंतर विकास कार्य हो रहें है। रतलाम में महानगर की तस्वीर दिखाई देने लगी है शीघ्र ही रतलाम नगर से महानगर बनेगा।
स्वागत उद्बोधन क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आयुषी-जलज सांखला ने देते हुए वार्ड में किये गये व किये जाने वाले विकास कार्यो की जानकारी से नागरिकों को अवगत कराया।
प्रारंभ में विधायक श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री मनोहर पोरवाल, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती आयुषी सांखला, गजेन्द्र परिहार, मनोज चौपड़ा, हेमन्त राहौरी महापौर परिषद सदस्य श्री दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती शबाना, श्रीमती प्रीति कसेरा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमनी, पार्षद प्रतिनिधि जलज सांखला, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, किशोरसिंह राठौर, शेरू पठान सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 25 स्थित लक्ष्मीनगर सी सेक्टर सेठिया मैरिज गार्डन के पास 27.41 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण एवं आरसीसी पाईप क्रॉस ड्रेन निर्माण, लक्ष्मी नगर सी में 8.71 लाख की लागत से उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण, मौलाना आजाद नगर में 6.43 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण, कायाकल्प 2.0 अन्तर्गत रत्नेष्वर रोड़ से शुभ विहार कॉलोनी तक 37.35 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण व लोकेन्द्रनाथ महादेव मंदिर के पास 4 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री जलज सांखला ने किया व आभार श्री मनोज चौपड़ा ने माना।