
चित्तौडग़ढ़ (मोतीलाल बाफना) । दिवाकर ज्योति राजस्थान वीरांगना श्री जयश्री जी म.सा. के प्रबल प्रेरणा से श्री संघ चित्तौड़ के पुण्योदय से दिवाकर भवन की भूमि के भूखंड का पट्टा मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने श्री संघ को सौंपा ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप जी शर्मा, समाजसेवी श्रीमान प्रेमचंद जी मूंदड़ा पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश नाथ योगी, नगर अध्यक्ष अनिल सोनी, पार्षद अनिल भड़कतिया, पार्षद बालमुकुंद मालीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे ।
अतिथियों द्वारा श्री संघ चित्तौड़ अध्यक्ष अशोक मेहता, मंत्री सुनील बोहरा, कोषाध्यक्ष शंभू लाल बाबेल, पूर्व अध्यक्ष हस्तीमल चौरडिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश मेहता, पूर्व मंत्री अजीत नाहर, पूर्व मंत्री मनसुख पटवारी आदि पदाधिकारी के हाथों में पट्टा भेंट किया । इस अवसर पर पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे ।