- विधायक श्री काश्यप के नेतृत्व में महापौर श्री पटेल ने तीन दिनों में रखी 19 करोड़ के विकास कार्यो आधारशिला
- 4 वार्डो में किया 2.34 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन



रतलाम । विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप के नेतृत्व में महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने 7 अक्टूबर शनिवार को नगर के 4 वार्डो में 2.34 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन कर ऐतिहासिक दिवस बनाया।
7 अक्टूबर शनिवार को विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप व महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 3 में 12.50 लाख की लागत से कारगिल उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल व उद्यान के अंदर तथा बाहर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, वार्ड क्रमांक 6 में 19 लाख की लागत से इन्द्रपुरी कॉलोनी की सड़क का सीमेन्टीकरण, वार्ड क्रमांक 16 में 10.34 लाख की लागत से राजेन्द्र नगर आकाश खड़गे वाली गली का सीमेन्टीकरण व वार्ड क्रमांक 20 में 57.02 लाख की लागत से दीनदयाल नगर मुख्य मार्ग का डामरीकरण कार्य, 1.27 करोड़ की लागत से सैफी नगर की विभिन्न सड़को का सीमेन्टीकरण, 5.66 लाख की लागत से हनुमान बाग गवली मुक्तिधाम के पास वाली सड़क का सीमेन्टीकरण व 2.50 लाख की लागत से दीनदयाल नगर के विभिन्न धार्मिक स्थल, उद्यान, राधाकृष्ण स्कूल आदि स्थानों पर 10 मिनी हाई मास्ट लगाने के कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्री शक्ति सिंह राठौर, श्री रणजीत टांक, श्रीमती संगीता-कृष्णकुमार सोनी पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।