देहदान अनुकरणीय कदम : छाजेड़ परिवार ने किया स्व. श्रीमति लीला छाजेड़ का देहदान

रतलाम। स्वर्गीय आनंद सिंह जी छाजेड़ की पुत्रवधु एवं सुशील छाजेड़ की धर्मपत्नि सौ. का. लीला छाजेड़ के दुखद निधन पर छाजेड़ परिवार द्वारा लीला देवी छाजेड़ का देहदान किया गया।
स्वस्थ रहते हुए स्व. लीलाजी छाजेड़ ने देहदान का दृढ़ संकल्प लेकर परिवारजनों को अपनी भावना से अवगत करवा दिया था। उनकी यह प्रबल भावना थी की उनका नश्वर शरीर समाज के काम आए।
बीमारी के उपरांत परिवार जनों ने इस दुःखद घड़ी में भी हिम्मत एवं साहस रखते हुए मेडिकल कॉलेज चर्चा कर उनकी बॉडी को वहां पर सुपुर्द किया । देहदान से डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टूडेंट्स की टीम उस देह पर रिसर्च एवं शोध करके प्रैक्टिकल रूप से इलाज की प्रक्रिया को समझने का प्रयास करेंगे। छाजेड़ परिवार में से अनुज छाजेड़ और वीणा छाजेड़ ने भी मृत्यु के पश्चात देहदान की घोषणा कर चुके है। छाजेड़ परिवार का यह सामाजिक सरोकार का प्रयास निश्चित सराहनीय है।
छाजेड परिवार के सराहनीय कार्य की बहुत-बहुत अनुमोदना एव श्रीमती लीला छाजेड़ के दुखद निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
सम्पादक – मोतीलाल बाफना