पूर्व आरडीए अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का निधन

रतलाम । रतलाम जिले के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व आरडीए अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का शनिवार सुबह 11.30 बजे इंदौर के अस्पताल में निधन हो गया। विष्णु त्रिपाठी कुछ समय पहले ही गंभीर बीमारी से संक्रमित थे और उनका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा था । विषुण त्रिपाठी रतलाम जिले की राजनीति में काफी समय से सक्रिय नेताओ में से एक थे। जानकारी के अनुसार रतलाम के पूर्व निगम अध्यक्ष ,पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रह चुके और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी 60 वर्षीय का ईलाज के दौरान देहांत हो गया।
कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
श्री त्रिपाठी के निधन की खबर जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से रतलाम नगर की जनता को पता चली वैसे ही सभी अपने-अपने स्त्रोत से खबर की पुष्टि करने में लग गए है । वहीं श्री त्रिपाठी को नगर के राजनैतिक, सामाजिक संगठनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष, आरडीए के पूर्व अध्यक्ष विष्णु जी त्रिपाठी का इंदौर में देहांत हो गया । भगवान से प्रार्थना करता हूं दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें । शहर कांग्रेस परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।
डालूमोदी बाजार मित्र मंडल रतलाम देगा श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष स्व. श्री विष्णु जी त्रिपाठी के आकस्मीक निधन पर सम्पूर्ण शहर में शोक की लहर छा गई है ,इस दुख की घड़ी में डालू मोदी बाजार मित्र मण्डल द्वारा दिनांक 06 सितम्बर रविवार प्रात: 11 बजे श्रद्वांजलि कार्यक्रम डालू मोदी बाजार चौराहे पर रखा गया है । कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए निवेदन है कि चलित श्रद्धांजलि अर्पित करें। निवेदक 9 डालूमोदी बाजार मित्र मंडल रतलाम ने किया ।