मेले में हिमांशु बवंडर ने श्रोताओं को हंसा-हंसा कर किया लोटपोट

मेले में आज प्रसिद्ध भजन गायिका आशा वैष्णव की भजन संध्या

रतलाम 22 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा 15 से 24 अक्टूबर तक आयोजित दस दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के सातवें दिन निगम के सांस्कृतिक मंच से लाफ्टर चैम्पियन कलाकार हिमांशु बवंडर ने अपने चुटकुलो व चुटीली बातो से बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।
लाफ्टर शो$आर्केस्ट्रा की शुरूआत तरूब जोशी ने गणेश वंदना से की इसके बाद माता के भजन की प्रस्तुति दी इसके बाद लाफ्टर चैम्पियन कलाकार हिमांशु बवंडर ने निगम के सांस्कृतिक मंच से अपने चुटकुलो व चुटीली बातो से श्रोताओं को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। ग्रप की साथी कलाकार निहारिका ने लता मंगेशकर के फिल्मी गीतो की सुमधुर प्रस्तुति साथ ही डांस ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर नागरिकों का भरपुर मनोरंजन किया।
मेले प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में 23 अक्टूबर सोमवार को आशा वैष्णव की भजन संध्या, 24 अक्टूबर मंगवार को दशहरे पर नेहरू स्टेडियम व बरबड़ हनुमान मेला परिसर में आकर्षक आतिशबाजी व रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर से प्राप्त अनुमति अनुसार आदर्श आचारण संहिता के निर्देशों की पालना के तहत आयोजित किये जायेंगे।

Play sound