
रतलाम। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ अवतारों का महापर्व है जो शक्ति की आराधना और आत्म संयम का संदेश देता है । बुद्धि और बल मैं वृद्धि के लिए शक्ति संचय मां दुर्गा की तपस्या से ही प्राप्त हो सकती है । शास्त्रों में वर्णित मां अष्टमी और महानवमी की पूजा संपूर्ण सनातन संस्कृति को दुष्टो और अन्याय से लड़ने की प्रेरणा देती है।
उक्त विचार नवदुर्गा गरबा उत्सव समिति ग्राम काडरवासा नामली में आयोजित नवदुर्गा आरती में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने व्यक्त किये। आपने कहा कि हमारी आस्था और हमारी संस्कृति दोनों हमें अंदर से मजबूत बनाती है जीवन की चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने की हमें शक्ति मां दुर्गा की आराधना से ही प्राप्त होती है । लायंस क्लब के अध्यक्ष चेतन पडियार, सचिव आशीष जोशी, जिला चेयरपर्सन संदीप निगम भी उपस्थित थे। आरंभ में समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश पांचाल, लोकेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश पांचाल, धर्मेंद्र सोनी, आदि ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन खुशाल सिंह गोयल ने किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।