भक्तों में किया प्रसाद वितरण


उज्जैन । प्रतिवर्ष राजाधिराज बाबा महाकाल पुराने शहर से नए शहर फ्रीगंज दशहरा मैदान तक जनता को दर्शन देते हुए पधारते हैं । नगर में प्रवेश करने पर स्वर्णिम भारत मंच व कायस्थ समाज एवं लायंस क्लब उज्जैन श्रद्धा के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री उद्यान पर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत एवं अगवानी की गई । भक्तों के लिए स्वर्णिम भारत मंच द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया । बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के संयोजक चेतन श्रीवास्तव ने जानकारी दी की प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजयादशमी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल प्रजा को दर्शन देने के लिए पुराने शहर से नए शहर फ्रीगंज पधारे । बाबा का महाकाल का स्वर्णिम भारत मंच की ओर से पूजन अर्चन कर स्वागत किया गया साथ ही भक्तों के लिए प्रसादी वितरण भी की गई इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव आशीष अस्थाना उर्मिला श्रीवास्तव अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, आशुतोष गौड,सुमन अष्ठाना , दीपक जाट आशीष गौड़ , मंगलेश जोशी, पंकज श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, अंजू सुराना, पिंकी निगम, नेहा श्रीवास्तव, रक्षा अष्ठाना, श्वेता श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है ।