30 तपस्वियों का बहुमान किया गया

पूज्य श्री कस्तूरचंद जी महाराज साहब के पुण्य स्मृति दिवस के पावन अवसर पर दिवाकर कस्तूर शिक्षण संस्था का शुभारंभ

रतलाम। अ.भा.श्री जैन दिवाकर संगठन समिति महिला शाखा रतलाम द्वारा 30 तपस्वियों का बहुमान किया गया ।जिसमें 2 मासक्षमन व 2 सिद्धि तप एक 21 उपवास करने वाले तपस्वियों का अभिनंदन माला गिफ्ट व चांदी सिक्का व अन्य सभी तपस्वीयों को माला और वॉल घड़ी सम्मान स्वरूप देकर बहुमान कर हर्षनाद् के साथ अनुमोदना की गई।
आज इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता जारोली, राष्ट्रीय महामंत्री प्रतिभा मंडलेचा , राष्ट्रीय सदस्य माया वीरवार और शोभाराम जी वीरवाल ने रतलाम पहुंचकर गुरुदेव के दर्शन का व तपस्वियों के बहुमान का लाभ लिया । आज कस्तूरचंद जी महाराज साहब के पुण्य स्मृति दिवस के पावन अवसर पर आज सुश्री राजल बोथरा द्वारा दिवाकर कस्तूर शिक्षण संस्था का शुभारंभ संगठन समिति महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती संगीता जारोली एवं समाज रत्न इंद्रमल जी साहब पटवा के कर कमल द्वारा किया गया। जिसमें हर उम्र के बच्चों को धार्मिक शिक्षण लर्न विद फन के साथ कंप्यूटर पर शिक्षाप्रद वीडियो और नाटक आदि दिखाकर जैन धर्म की शिक्षा दी जाएगी। बच्चों के लिए व महिलाओं के लिए अलग-अलग समय पर धार्मिक शिक्षा व्यवस्था की जाएगी। इस पाठशाला के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी रतलाम महिला मंडलों के साथ-साथ रतलाम बोथरा परिवार ने ली।
इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ रतलाम के अध्यक्ष श्री ललित जी पटवा एवं मंत्री श्री विनोद जी बाफना श्री महेंद्र जी बोथरा समाज रत्न श्री इंद्रमल जी जैन वकील साहब संगठन समिति के कोषाध्यक्ष श्री जयंतीलाल जी सब डांगी सहित बड़ी संख्या में सुश्रावक उपस्थित थे। रतलाम अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति शाखा रतलाम की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता कटारिया कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीना बोथरा सुश्री राजल बोथरा सहित बड़ी संख्या में बहने उपस्थित थी। रतलाम संघ को बहुत-बहुत धन्यवाद ,साधुवाद ।बहुत ही आत्मियता के साथ आज उन्होंने हमारा स्वागत अभिनंदन किया।
हमारा परम सौभाग्य जागा
उप प्रवर्तक से अरुण मुनि जी महाराज साहब एवं श्री सुरेश मुनि जी महाराज साहब ने प्रसन्न होकर खूब सारा आशीर्वाद दिया। अंत में आभार श्री रवि बोथरा द्वारा व्यक्त किया गया। मांगलिक श्रवण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Play sound