एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है । रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तारी पर बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि उनका ड्रग पेडलर के साथ संबंध था। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। नार्कोटिक्स कंट्रोल बोर्ड को (एनसीबी) रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। रिया चक्रबर्ती के वकील ने कहा कि तीन केंद्र की एजेंसियां एक महिला के पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि वह एक ड्रग एडिक्ट शख्स से प्यार करती थीं। गलत तरीके से ली गई दवाइयों की वजह से उस शख्स ने सूइसाइड कर लिया। वहीं, अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती को मेडिकल जांच करवाई जाएगी । वहीं, दूसरी ओर रिया के भाई शोविक पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का शिकंजा कसता जा रहा है। शोविक जहां ड्रग्स मामले में पहले से एनसीबी की हिरासत में है। सोमवार को रिया ने सुशांत सिंह की बहन प्रियंका के खिलाफ बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराया था।

Play sound