पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा रेलवे के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया

रतलाम । पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा विरोध दिवस मनाया गया ,विरोध दिवस पर पी आर के पी ने दोनो मान्यता प्राप्त संगठनों को भी आमंत्रित किया गया था,किंतु दोनो में से कोई उपस्थित नही हुआ। शायद मान्यता प्राप्त संगठनो की सहमति से ही निजीकरण हो रहा है । पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा रेलवे के निजीकरण ओर निगमीकरण के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया । डीजल शेड ,टी आर डी,आई ओ डब्ल्यु ऑफिस, रेलवे हॉस्पिटल, स्टेशन,मण्डल कार्यलय रतलाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री पीआरकेपी श्री शिव लहरी शर्मा एवम अन्य सदस्य प्रशांत पांडेय, पुष्पेंद्र पराशर,सिकन्दर खान, राजेश मीना ,रंजीत,जफरुल हक,के सी गोयल,जे के वर्मा,एस एन शर्मा डॉन,सुरेश मीना, मुकेश मीना, राधेश्याम नापित, गोकुल सिंह, राधेश्याम चोटिया, इंदु सिन्हा (जे सी बैंक डायरेक्टर रतलाम मण्डल) अनिल उपाध्याय, विकास सोलंकी, सुजीत शर्मा, प्रदीप शिन्दे,शिवानंद, आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Play sound