इंदौर महावीर भवन 25 अक्टूबर 2023 । किसी को दिए हुए विश्वास को बनाए रखने के लिए सब कुछ नाम पर लगा देता देता है उसी का धर्म में प्रवेश है उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने संबोधित करते कहा कि विश्वास का दूसरा नाम ही धर्म आराधना उपासना और परमात्मा है। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाला पापी होता है लेकिन विश्वास घात करने वाला उस अनंत गुना महान पापी होता है हत्यारे से भी खतरनाक होता है।
मुनि कमलेश ने बताया कि स्वार्थ और अहंकार टकराने पर परस्पर विश्वासघात करने वाले के साथ भी विश्वास बनाए रखने का काम करता है वह धरती पर चलता फिरता तीर्थ हे । राष्ट्र संत ने बताया कि विश्वास ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए।
जैन संत ने कहा कि विश्वास सबसे बड़ी धन और संपत्ति है पशु भी इसके सहारे मनुष्य के दिल को जीत लेते हैं । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा इंदौर के पुष्पा प्रकाश ओस्तवाल परिवार ने आईएम बिल करने वालों का अनुमोदन किया मंत्री रमेश भंडारी जी ने आभार व्यक्त किया।