हिम्मतसिंह श्रीमाल ने अपना नामांकन पत्र भरा

जावरा (अभय सुराणा)। जनपद पंचायत जावरा के पूर्व अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल ने साथियों के साथ आज इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से अनुविभागीय अधिकारी महोदय के कार्यालय में विधानसभा प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने में साथ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार, सेक्टर अध्यक्ष दाऊद शेख,राजु डाबी, सरपंच शिवनारायण मालवीय, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष महादेव पाटीदार, ईश्वर लाल धनगर, ओमप्रकाश पाटीदार, मंडलम अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष गोपाल राठौर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के उपाध्यक्ष मुन्ना भाई, मांगीलाल जी शर्मा, मंडलम अध्यक्ष दशरथ सिंह जी, सोनू खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। नाम निर्देशन पश्चात हिम्मत सिंह ने बताया कि मैंने ईमानदारी से पिछले 40 वर्षों से निस्वार्थ भावना से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। इसका मूल्यांकन कर पार्टी पुनः मुझे जावरा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आदेशित करेगी। यह जानकारी मंडलम अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने प्रदान की।