कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया जावरा विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल का दौरा

जावरा (अभय सुराणा) । कांग्रेस पार्टी ने सदैव समाज के शोषित , पीड़ित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता की है । भारतीय जनता पार्टी जल ,जंगल और जमीन से आदिवासी समाज का अधिकार छीनना चाहती है मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर आदिवासी समाज को उनका संपूर्ण हक दिया जाएगा। जावरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने ग्राम लांबा खोरा में आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कही। सोलंकी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 का उचित क्रियान्वयन कर प्रदेश के आदिवासी भाइयों को उनका वास्तविक लाभ देंगे। संविधान के आर्टिकल 244 पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल एरिया के मूल भावना के अनुरूप आदिवासी क्षेत्रों में पंचायत राज की व्यवस्था के सभी अधिसूचित 89 विकासखंडों में अक्षरश लागू करेंगे । आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों का भी बदला इस सरकार से लेना है यह वक्तव्य वहां के निवासियों द्वारा दिया गया । आदिवासी अंचल में भी वहां के ग्रामीणों द्वारा सोलंकी का परंपरागत रूप से पगड़ी पहनकर धनुष बाण भेंट कर स्वागत किया गया सोलंकी में जनसंपर्क के दौरान आदिवासी परिवार जनों के साथ भोजन का आनंद भी लिया इस दौरान दूरस्थ अंचल के आदिवासी परिवारों का भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला और उन्होंने उत्साह के साथ इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया । इस दौरान इस नवाबगंज माताजी , तालाबखेड़ा ,मोऊडीखेड़ा ,बामन घाटी ,गड़ीनाल ,माताकीधार ,भूरीघाटी,कुंडाल ,लांबाखोरा ,जांबूडाबरा ,बखतपुरा ,छोटीनाल ,भमरिया ,रणखेत ,बड़ीनाल ,उमेदपुरा ,अचलपुरा ,सबलगढ़ ,कालिया आंबा ,कोटडा ,देवगढ़ उचायडा ,दौलतपुरा ,आंबा आदि क्षेत्र का दौरा किया । सोलंकी के साथ जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, बूथ प्रबन्धन के जिला अध्यक्ष वरुण क्षोत्रिय, मनोहर लाल शर्मा, एडवोकेट दीपाली कुमावत, महेश नानदेचा, राजेन्द्र जेन, मांगीलाल बामनिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदराम शाह, संजय पाटीदार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Play sound