


इंदौर महावीर भवन 13 नवंबर 2023 । सुख समृद्धि शांति का अखुट भंडार है गाय माता जिसमें 33 करोड़ देवता का निवास है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश ने गोवर्धन पूजा के पावन प्रसंग पर संबोधित करते कहा कि गाय माता का पूरा जीवन निस्वार्थ भाव से मानवता के समर्पित होता है उसके ऋण मुक्त होने के लिए उसके लिए हमने क्या किया। मुनि कमलेश ने बताया कि कल्प बेल चिंतामणि कल्पवृक्ष से भी गौ माता महान है उसके चरणों में लिया हुआ हर संकल्प पूरा होता है।
उन्होंने बताया कि सभी धार्मिक ग्रंथो में महापुरुषों ने गाय माता को सर्वोच्च स्थान दिया है इतना ही नहीं स्वयं भी उसकी सेवा में समर्पित होकर बैकुंठ को प्राप्त किया। राष्ट्र संत कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इंदौर आगमन पर अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ सुझाव भेजते हुए कहा किजनभावना का सन्मान करते हुए गाय को राष्ट्र माता अति शीघ्र घोषित करने चाहिए जिसकी कृपा से वह विश्व विख्यात हुए हैं। जैन संत ने कहा कि गाय माता प्रकृति का प्राण आर्थिकता में ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण और स्वास्थ्य के लिए रामबाण औषधि के समान है। संघ के मंत्री रमेश भंडारी ने बताया कि 14 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे मुनि कमलेश के सानिध्य में गौतम रास एवं नववर्ष की महामंगलिका आयोजन किया गया है।