भाई दूज पर कलम दवात के साथ भगवान चित्रगुप्त जी की होगी पूजा ,

भगवान चित्रगुप्त के मंदिरो में होगा महाआरती महा प्रसादी का आयोजन

उज्जैन । आज भाई दूज पर कायस्थ समाज के घरों में कलम दवात व भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चन होगा । बहने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर भोजन कराएगी जिले के सभी चित्रगुप्त मन्दिरों में सुबह से ही हवन पूजन महा आरती एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा ।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि कायस्थ समाज के कुल आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी का यम द्वितीया के दिन कलम दवात के साथ घरों में पूजन अर्चन किया जाता है । आज के दिन बहनें अपने भाईयों को मंगल तिलक लगा कर भोजन करवाती है ।
यम द्वितीया के दिन धर्मराज व चित्रगुप्त का पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है । कायस्थ समाज के द्वारा आराध्य भगवान चित्रगुप्त के सभी मंदिरों में प्रातः से ही हवन पूजन एवं महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा ।
भगवान चित्रगुप्त के मन्दिरों में सुबह से शाम तक होंगे कार्यक्रम …….
उज्जैन नगर व जिले की सभी तहसीलों में चित्रगुप्त जी के मंदिरो की आकर्षक साज सज्जा कर हवन पूजन आरती होगी । प्रातः सुबह 10 बजे से चित्रगुप्त घाट क्षिप्रा तट छोटे पुल , प्रातः 11.30 बजे , विद्यानगर , दोपहर 12.30 बजे लक्ष्मी नगर , तथा शाम 6 बजे अंकपात स्थित चित्रगुप्त धाम , शाम 7 बजे चक्रतीर्थ एवं रात 8 बजे ऋषिनगर स्थित चित्रगुप्त मन्दिर में आयोजन होंगे ।