जावरा (अभय सुराणा) । श्री त्रिस्तुतिक श्रीसंघ जावरा द्वारा दिनाँक 14 नव. को श्री राजेन्द्र सूरी जैन दादावाड़ी में भगवान महावीर निर्वाण एवं गौतम स्वामी केवलज्ञान लड्डू चढ़ाया गया। सर्वप्रथम मंदिर जी के द्वार खोले गए जिसका लाभ संघ माता रोशनबाई जीतमल जी लुक्कड़ परिवार ने लिया। तत्पश्चात भगवान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जी को निर्वाण लड्डू चढ़ाने का लाभ श्रीमती सुभद्रदेवी मांगीलाल जी वरमेचा परिवार ने लिया। भगवान आदिनाथ जी को चढ़ाने का लाभ श्री बाबूलाल जी खेमसरा परिवार ने, गौतम स्वामी को लड्डू श्री राजेन्द्र कुमार जी हार्दीक जी राठौड़ परिवार ने एवं श्री राजेन्द्र सूरीश्वर जी गुरुदेव को लड्डू, संघमता रोशनबाई जीतमल जी लुक्कड़ परिवार ने चढ़ाया। गुरु गौतम स्वामी की आरती का लाभ श्री सुरेंद्र कुमार जी पीयूष जी सुराणा परिवार ने लिया। पश्चात गौतम रास का वांचन श्री प्रकाश जी चोरडिया द्वारा किया गया।अंता में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभावना वितरित की गई। समस्त आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।