जनसंपर्क के अंतिम दौर में उमड़ा जन सैलाब, शेरपुर बोले-हर वर्ग के साथ जैन और ब्राह्मण समाज के लिए भी उठाई आवाज


जावरा (अभय सुराणा) । विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार जीवन सिंह शेरपुर ने मंगलवार सुबह से घर-घर जनसंपर्क किया आदर संस्कार के साथ विधायक प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर का जगह-जगह बड़े बुजुर्ग ने फुल मालाओं से स्वागत किया व महिलाओं एव बालिकाओं ने शाल श्रीफल भेंट कर तिलक लगाकर आरती उतारी क्षेत्र में बड़े बुजुर्ग आशीर्वाद दे रहे हैं मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कालूखेड़ा,सुखेड़ा, नौलखा, सुजापुर, पिपलोदा, गांवों में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता केके सिंह कालूखेड़ा के निवास पर पहुंच कर पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व महेंद्र सिंह कालूखेड़ा अमर रहे के नारे लगाए। सुखेड़ा में शेरपुर का हजारों समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
जीवन सिंह शेरपुर कालूखेड़ा में चौपाल को संबोधित करते हुए बोले
कांग्रेस के प्रत्याशी बोल रहे हैं कि हम स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की छाया हैं लेकिन मैं बता देना चाहता हूं की यह उनके पैरों की धूल भी नहीं है उनकी उपाधि देना कहीं ना कहीं कालूखेड़ा जी का अपमान है एक साफ़ छवि के नेता जिनके ऊपर एक रुपए का दाग नहीं ना किसी के साथ में भेदभाव किया हर व्यक्ति को साथ में लेकर चलें इतने विकास कार्य करें। लेकिन यह लोग कितने करप्ट हैं आलोट में और अपन सब जानते हैं ये कितने लोगों को परेशान करते हैं उनका एक वीडियो भी सामने आया था कि लोगों से डरा धमका कर पैसे ले रहे हैं एक व्यक्ति ने बयान भी दिया था। उनको कालूखेड़ा की छाया कहना कहीं ना कहीं कालूखेड़ा जी का अपमान है।
जैन समाज और समाज के मतदाताओं से कही यह बात
जैन समाज और ब्राह्मण समाज के घर-घर जाकर दोनों पार्टियों के लोग यह बोल रहे हैं कि मैं गुंडा हूं बदमाश हूं अभी कांग्रेस बीजेपी दोनों मिलकर हमसे लड़ रही है दोनों एक हो गई है। लोगों को जाकर बोल रहे हैं कि इसको वोट मत दो यह गुंडा है बदमाश है लेकिन वह लोग भी जानते हैं की असली गुंडा कोन है क्योंकि आज तक मैंने उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ा। मैं सर्व समाज की बात करता हूं हर व्यक्ति के लिए लड़ता हूं चाहे वह एससी-एसटी का हो ओबीसी का हो सामान्य का हो किसी के साथ भी अन्याय होगा सबसे पहले हम खड़े रहेंगे। ब्राह्मण समाज और जैन समाज के लिए जेएनयू में नारा लिखा गया था जैन और ब्राह्मण भारत छोड़ो उस लड़ाई को कभी कांग्रेस और बीजेपी ने लड़ी क्या ब्राह्मण समाज और जैन समाज के लिए यह प्रत्याशी बोले क्या एक व्यक्ति ऐसा नहीं था जो ब्राह्मण समाज और जैन समाज के लिए बोला हो। लेकिन मैंने उस दिन बोला था कि क्षत्रिय कुल में पैदा हूंआ हु हर एक की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है और उस कर्तव्यों को निभा रहा हूं हमारे जीते जी किसी पर आंच नहीं आने देंगे इस विधानसभा क्षेत्र की बात नहीं है पूरे हिंदुस्तान में किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे यह देश सबका है किसी भी जाति धर्म का व्यक्ति होगा उसे भगाने की बात करेंगे तो यह हम होने नहीं देंगे यह देश सबका है और यहां पर सब रहेंगे उस दिन भी हम बोले थे सम्मेद शिखर मामले में कितने समय तक लड़ाई चली एक भी बीजेपी या कांग्रेस के नेता बोले क्या इस विधानसभा क्षेत्र में जो प्रत्याशी है वह बोले क्या जिस दिन वोट चाहिए उस दिन उठकर आ गए किसी की भी लड़ाई लड़नी तो पहले से लड़ना चाहिए सत्य की लड़ाई के लिए जब भी जरूरत पड़ी हम सब से आगे खड़े हैं रहे उस समय भी हमने बोला था सम्मेद शिखर का मामला अगर नहीं सुलझाया गया तो भोपाल से जैसे ही हमारा आंदोलन खत्म होगा हम वहां जाकर धरने पर बैठेंगे। हम हर जगह लड़ाई लड़ रहे हैं तो कांग्रेस बीजेपी बोखला गई और लोगों को भड़का रही है लेकिन जैन समाज ब्राह्मण समाज एसटी-एससी सब समझदार है उनको पता है कौन जाति के नाम पर लड़ा रहा है। अभी जातिवाद का वीडियो विधायक के बहुत सारे आ रहे हैं अलग-अलग गांव में अलग-अलग समाज के लोगों से अलग-अलग बातें कर रहे। वह अखंडता और देश के सम्मान की बात नहीं कर रहे हैं एक गरीब मजदूर वह किसान की बात नहीं कर रहे हैं वह बात कर रहे हैं जाति की। और आरोप मेरे ऊपर लगा रहे कि मैं जातिवादी हूं।
सर्व समाज को सबको साथ में लेकर उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मुझे जातिवादी बोला जाता है तो मैं हूं जातिवादी हम लड़ रहे किसान के लिए कीसान की कोई जाति होती है क्या युवा छात्र जिनकी उम्र 3 साल बढ़ाने के लिए लड़े छात्रों में क्या कोई जाती होती क्या शिक्षा में कोई जातिवाद है क्या हमेशा से सर्व समाज के लिए लड़े। विधानसभा में एक से बढ़कर एक चोर है इन चोरों को छोड़कर एक बार ऑटो रिक्शा पर बटन दबाए और मुझे विधानसभा भेज दीजिए। जनसंपर्क के दौरान गांवों में जीवन सिंह शेरपुर को अपार जन समर्थन मिल रहा है।