मतदाता जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला आयोजन

रतलाम । मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा स्वीप सहायक नोडल श्री रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में बाजना में मतदाता जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला बनाई जाकर स्वीप गतिविधि आयोजित की गई।
बाजना में आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को कर्नाटक चौराहा, मुख्य बाजार बाजना से जिला कार्यक्रम अधिकारी व स्वीप सहायक नोडल श्री रजनीश सिन्हा, तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास व स्वीप सहायक नोडल सुश्री अंकिता पंड्या,मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अल्फिया खान, खंड शिक्षा अधिकारी श्री कमलेश कटारा एवं बीपीएम श्री मोइन अंसारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरूकता रैली में सभी अधिकारी व कर्मचारी आदिवासी वेशभूषा में सम्मिलित हुए तथा कार्टून के माध्यम से मतदान अपील की गई । रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कन्या आश्रम शाला स्कूल बाजना पहुंची जहां पर मतदाता शपथ दिलवाई जाकर 100% मतदान अपील हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई। आयोजन में जनपद के समस्त कर्मचारी,शिक्षा विभाग के समस्त प्राचार्य, बाजना प्रभारी श्रीमती रितु डाबर, पर्यवेक्षक श्रीमती हबीबनूर पठान, श्रीमती स्मिता मिश्रा, श्रीमती एहतेशाम अंसारी, श्रीमती श्यामा सिंगाड, श्रीमती रजनी मईडा, श्री रविराज मईडा, श्री रोहित मिश्रा, ब्लॉक समन्वयक श्री सुलतान गरवाल, वन स्टॉप सेंटर से सुश्री माया व सुश्री रूपा देवदा,श्री परवेज पठान, बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, स्कूली छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे ।