घर घर पूजे चित्रगुप्त भगवान

  • बहनों ने लगाया भाई को तिलक ,कलम दवात का पूजन के साथ मंदिरो मे हुई महाआरती

उज्जैन। कायस्थ समाज में घर घर में पूजे भगवान श्री चित्रगुप्त । कलम दवात की पूजन के बाद बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर भोजन परोसा । नगर सहित जिले के चित्रगुप्त मन्दिरों में हवन पूजन महाआरती एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा ।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव एवम अनुपमा श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ समाज के कुल आराध्य भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन का यम द्वितीया करने का विधान है । शास्त्र सम्मत तर्क है कि राजाराम के राज्याभिषेक के समय सभी देवताओं को आमंत्रित किया गया था परंतु प्राणियों के कर्मों लेखा जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त जी को आमंत्रित नही किया तब नाराज होकर चित्रगुप्त जी ने कलम रख दी थी जब राजा राम को यह बात पता चली थी तो उन्होंने चित्रगुप्त जी को मनाया उस दिन से श्री चित्रगुप्त भगवान और कलम दवात के पूजन की शुरुआत हुई थी ।
भगवान चित्रगुप्त के मन्दिरों में सुबह से देर रात चलते रहे कार्यक्रम …….
यम द्वितीया के दिन धर्मराज व चित्रगुप्त का पूजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है । कायस्थ समाज के द्वारा आराध्य भगवान चित्रगुप्त के सभी मंदिरों में प्रातः से ही हवन पूजन एवं महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा । नगर व जिले की सभी तहसीलों में चित्रगुप्त मंदिरो में आकर्षक साज सज्जा कर हवन पूजन आरती की की गई ।
अंकपात स्थित श्री चित्रगुप्त धाम में हजारों लोगो ने दीपदान किया । वंही ऋषि नगर में श्री चित्रगुप्त महिला जागृति मंडल ने छप्पन भोग का भोग लगाया
संत रंगनाथाचार्य के आतिथ्य में महा आरती हुई ।
इसी प्रकार प्सुबह 10 बजे से चित्रगुप्त घाट क्षिप्रा तट छोटे पुल , प्रातः 11.30 बजे , विद्यानगर , दोपहर 12.30 बजे लक्ष्मी नगर , शाम 7 बजे चक्रतीर्थ में भी आरती हुई ।
मुख्य रूप से अमित श्रीवास्तव भरत सक्सेना उर्मिला श्रीवास्तव चेतन श्रीवास्तव पद्मा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे ।