विनोद मिश्रा प्रदेश कार्य समिति में महामंत्री नियुक्त

रतलाम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी ने पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा को प्रदेश कार्य समिति में महामंत्री पद पर कांग्रेस प्रत्याशी श्री पारस दादा सकलेचा की अनुशंसा पर नियुक्त किया है। श्री मिश्रा ने अपनी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ जन एवं साथियों का आभार व्यक्त किया है।