कायस्थ समाज भगवान श्री चित्रगुप्त जी को अन्नकुट का भोग लगाकर करेगा दीपदान कर
उज्जैन । आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शाम को 5 बजे कायस्थ समाज के द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी को छोटे पुल क्षिप्रा तट स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त घाट पर अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा । 56 तरह के पकवान की सुगंध से महकेगा चित्रगुप्त घाट । दीप दान करने आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
कायस्थ समाज के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि गत वर्षानुसार इस भी कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान चित्रगुप्त जी को शाम 5 बजे अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा उसके बाद महाआरती का आयोजन होगा । श्रीवास्तव के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों की तादाद में लोग दीप दान करने आते है । इसलिए यह दिन कायस्थ समाज एक उत्सव के रूप मना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करता है । इस अवसर पर कायस्थ समाज द्वारा भी घाट पर दीप दान किया जाएगा ।