निर्भिक वक्ता, संघ व गुरु के प्रति पूर्ण समर्पित मालव सिंहनी कमला वती जी म. सा. पुण्य स्मरण दिवस पर वंदन

महासती श्री कमला वती जी महाराज साहब का जन्म रतलाम (म. प्र.) में हुआ और हमें उनकी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जैन दिवाकर गुरु देव श्री चौथमल जी म.सा. काभी आपको आशीर्वाद मिला। आचार्य श्री खूब चंद जी म.सा, जैन दिवाकर गुरुदेव श्री चौथमल जी म.सा के प्रति आपका पूर्ण समर्पण था। दिवाकर सम्प्रदाय में कमला ग्रुप के नाम से जाना जाता है। कमलावती जी महाराज साहब का रतलाम पर खूब आशीर्वाद रहा और इसी प्रकार कमला ग्रुप के सभी महासती जी महाराज साहब वर्तमान में सबसे बड़े महा सती श्री चंदना जी महाराज साहब सहित पूरे कमला ग्रुप का रतलाम श्री संघ पर एवं बाफना परिवार पर पूरा आशीर्वाद रहा है इसी प्रकार आपका आशीर्वाद बना रहे।
मेरी आपसे और आपकी कई शिष्य परिवार से आपके समय में रतलाम एवं अन्य शहरों सहित मैलापुर चेन्नई में २ बार साहुकार पैठ मेरापुर आदि स्थानों पर समाजहित में चर्चा तथा विचार विमर्श हुआ। विश्व पुज्य आचार्य सुशील कुमार जी म.सा. से रतलाम व बाहर भी मिले विचार विमर्श हूआ।
पुज्य गुरूणी माताजी श्री मालव सिंहनी के चरणों में मेरी और बाफना परिवार की तरफ से पुण्य स्मरण पर श्रंद्धाजलि।
मोतीलाल निलेश बाफना परिवार रतलाम