
जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विचार मंच का प्रांतीय अधिवेशन 30 नवंबर गुरुवार को राज राजेंद्र लेखेंद्र आराधना भवन नीलकंठ कॉलोनी इंदौर में राष्ट्र संत श्रमण संघीय मंत्री श्री कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विचार मंच के पदाधिकारीयो द्वारा इंदौर में राष्ट्र संत का ऐतिहासिक चातुर्मास एवं इंदौर केंद्रीय जेल में गौशाला खोलने पर अभिनंदन भी किया जाएगा।
जैन दिवाकर विचार मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा महामंत्री अभय श्रीमाल दिवाकर मंच की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मुथा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष चोरड़िया शेखर नाहर संदीप रांका निलेश बाफना अजीत खटोड़ मनीष भटेवरा सुरेंद्र सुराणा पुखराज जैन वीरेंद्र रांका आदि ने सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।