
जावरा (अभय सुराणा)। भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेंद्र पांडेय ने आज सिक्ख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर पूज्य सिंधी समाज एवम गुरु दुख निवारण साहब गुरुद्वारा में पहुंच सिक्ख तथा सिंधी समाज को बधाई देते हुए गुरु घर में क्षेत्र,प्रदेश व देश की खुशहाली, उन्नति,शांति व प्रगति की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।