मेडिकल कॉलेज की पार्किंग से स्कूटी चुराने वालो को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस ने पकड़ा

02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई स्कूटी बरामद

रतलाम । मेडिकल कॉलेज की पार्किंग से स्कूटी चुराने वाले 02 आरोपी को थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं चोरी गई स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर ली है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25.11.2023 को शासकीय मेडिकल काँलेज रतलाम मोटर साईकिल पार्किग स्टेण्ड से एक नीले रंग की एक्सेस स्कूटी एम.पी.43 जेड डी 6888 को दिनांक 25.11.2023 को करीब 01.30 से 03.15 के बीच कोई अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गये । फरियादी नईम खोखर पिता अनिश खोखर जाति कलाईगल मुसलमाल निवासी 10 सूरजमल जैन नगर रतलाम ने थाना औ0क्षेत्र रतलाम पर रिपोर्ट की जिस पर से थाना पर अपराध क्रमाक 861/23 धारा 379 भादवि पंजीपद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
कार्यवाही का विवरण
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा (रा.पु.से), नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार वारंगे (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी औ.क्षेत्र रतलाम निरी. राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर पार्किंग स्टेण्ड की सीसीटीव्ही फूटेज प्राप्त की गई दो अज्ञात संदेही व्यक्ति स्कूटी चोरी करते दिखे जिनकी तलाश करते मुखबिर सूचना दिनांक 26.11.2023 को आरोपी मांगीलाल पुत्र भैरूलाल खारोल उम्र 38 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम को दिनांक 26.11.2023 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक्सेस नीले रंग की स्कूटी एम.पी.43 जेड डी 6888 को उसके कब्जे से जप्त की गई उसके साथी यशवंत पिता संजय खटीक उम्र 23 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम को दिनांक 27.11.2023 को उसके निवास स्थान पर मुखबिर सूचना पर गिफ्तार किया गया पूछताछ करते घटना मे प्रयुक्त की गई स्वंय की स्कूटी क्रमाक व डयूब्ली केट चाबी उसके घर मे से पेश करने पर जप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी मांगीलाल पुत्र भैरूलाल खारोल उम्र 38 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम जिला रतलाम (म0प्र0) स्टेशन रोड रतलाम के विरुद्ध पूर्व में चोरी में 01 एवं जुआ एक्ट में 01 प्रकरण एवं यशवंत पिता संजय खटीक उम्र 23 साल निवासी ईश्वर नगर रतलाम जिला रतलाम के विरुद्ध मारपीट करने एवम् आर्म्स एक्ट के कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध है।
आरोपियों को पकडऩे में निरी. राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना औ क्षेत्र रतलाम, सहा. उप.निरी. गिरधारी लाल परमार, प्र0आर0 802 धीरज गावड़े, आर0 765 प्रवेश भूरिया की सराहनीय भूमिका रही है।