

रतलाम। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के अथक प्रयासों ने देश को नई दिशा दी है। संविधान की रचनाकर देश का मार्ग प्रशस्त कर लाखों दलितों, पिछड़ों को जीने का अधिकार देकर जिंदगी बदल दी। देश आज संविधान दिवस मना रहा है और बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उन्हें नमन कर रहा है। आज के दिन 26 नवंबर 1949 को देश ने संविधान को अंगीकृत किया था। इस अवसर पर मूर्ति स्थान समिति के जिलाध्यक्ष बी.एल. हरोड़ के नेतृत्व में बाबा साहब को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कर्मचारी नेता, पहलवान जगदीश सूर्यवंशी, बलाई महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश पंवार, निर्मल मालवीय, मुस्कान पंवार, विजेन्द्र सूर्यवंशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। बाबा साहब की मूर्ति पर काफी गंदगी व्याप्त थी नगर निगम की मानसिकता प्रदर्शित हुई है। श्रद्धालुओं द्वारा मूर्ति की सफाई कर पुष्पांजलि अर्पित की।