प्रभू प्रेमी संघ का स्थापना दिवस मना

रतलाम 27 नवंबर| जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज का आविर्भाव दिवस एवं प्रभू प्रेमी संघ का स्थापना दिवस पाटोत्सव के रूप में उत्साह एवं उल्लास से मनाया गया | इस मौक़े पर बालाजी सेन्ट्रल में पादुका पूजन का आयोजन किया गया| इसमें प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल शर्मा ने अपने भजनो से समां बांध दिया|
प्रारम्भ में लड्डू गोपाल की पूजा मनोरमा अशोक शर्मा ने की | वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीलाल अग्रवाल ने पादुका पूजन कर पाटोत्सव का शुभारंभ किया | महापौर प्रह्लाद पटेल,आर के कटारे, सुषमा कटारे, मोहन लाल भट्ट , रामेश्वर खंडेलवाल, प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास,मनोहर पोरवाल,नरेश झालानी सहित अन्य ने पूजन किया | पाटोत्सव में प्रमोद राघव, जयेश झालानी, केबी व्यास, संजीव पाठक, वीरेंद्र जोशी, नवीन भट्ट,संजय सोनी ,के आर पाटीदार ,शिवराम शर्मा आदि मौजूद रहे |