सर्किल जेल तथा उप जेल सैलाना, जावरा में कैदियों का स्‍वासथ्‍य परीक्षण किया गया

रतलाम 30 नवंबर 2023। 10 दिसंबर अंतर्राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अवसर पर 2.11.2023 को मानव अधिकार आयोग में बैठक संपन्‍न की गई । बैठक‍ से प्राप्‍त निर्देशानुसार रतलाम जिले की सर्किल जेल रतलाम में 29 नवंबर को एवं उप जेल सैलाना एवं उप जेल जावरा में 30 नवंबर को विशेषज्ञ चिकित्‍सकों की मौजूदगी में कैदियों का स्‍वासथ्‍य परीक्षण उचित जांच उपचार एवं जेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला चिकित्‍सालय के डॉ. निर्मल जैन, डॉ. कृपालसिंह राठौर, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. एस.एस. गुप्‍ता, डॉ. कैलाश चारेल, डॉ. अदिति भावसार द्वारा सर्किल जेल में तथा डॉ. दीपक पालडिया, डॉ. विजय पाटीदार, डॉ. अजय सिंह राठौर, डॉ. मोहम्‍मद फेजान उस्‍मानी द्वारा उप जेल जावरा में तथा डॉ. अंकित जैन, डॉ. दिनेश भूरिया, डॉ. शशांक, डॉ. अदिति भावसार डॉ. नितिन मेहता, डॉ. प्रफुल्‍ल भाटी, श्री भैरूलाल मचार द्वारा परीक्षण चिकित्‍सा एवं प्राथ‍मिक उपचार देखभाल संबंधी सेवाऐं प्रदान की गई । इस अवसर पर जेल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सराहनीय सहयोग किया गया।