परस्पर विचारों का आदान-प्रदान करने से भ्रांतियां दूर होती है उससे मार्ग प्रशस्त होता है- राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश

इंदौर नीलकंठ कॉलोनी 30 नवंबर 2023 । वाद विवाद और पक्ष विपक्ष से ऊपर उठकर निष्पक्ष चिंतन जब तक शुरू नहीं होता तब तक सच्चे ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती उक्त विचार राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश ने दिवाकर मंच के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि पूर्वाग्रह और हटा ग्रह त्यागे बिना अमृत जैसी साधना भी जहर में परिवर्तित हो जाती है।
उन्होंने कहा कि परस्पर विचारों का आदान-प्रदान करने से भ्रांतियां दूर होती है उससे मार्ग प्रशस्त होता है। मुनि कमलेश ने बताया कि समन्वय धर्म का असली प्राण इसके माध्यम से हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
जैन संत ने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं, संगठन को मजबूत करने से बड़ी कोई उपासना नहीं। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली मध्य प्रदेश के प्रांतीय सम्मेलन में राष्ट्रीय संरक्षक अशोक मेहता वरिष्ठ मार्गदर्शक रमेश भंडारी अभय सुराणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप राजपाल राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल सभी ने सामाजिक बुराई पर प्रहार करते हुए स्वच्छ निर्माण करने का आवाहन किया।
मंच की इंदौर शाखा के अध्यक्ष सुमति लाल लालवानी महिला अध्यक्ष त्रिशला मुकेश जैन युवा अध्यक्ष सौरभ जैन संत सेवा गौ सेवा मानव सेवा संगठन शिक्षा और चिकित्सा मध्य प्रदेश स्तर पर सेवा का संकल्प लिया।
केंद्रीय जेल इंदौर में मां अहिल्या कमल दिवाकर गौशाला का 4 दिसंबर से निर्माण प्रारंभ हो जाएगा संपूर्ण कार्य पूर्ण करने का मंच के संरक्षक अशोक मेहता के नेतृत्व में करने का सभी ने संकल्प लिया समारोह के पश्चात गौतम प्रसादी का लाभ लक्ष्मी नारायण जैन परिवार ने लिया चातुर्मास चातुर्मास समिति के संयोजक प्रकाश भटेवरा ने बताया कि 1 दिसंबर को सुखदेव नगर राज बिहार उपाश्रयमें प्रातः 9:00 बजे प्रवचन होंगे।