श्री नरेन्द्र अग्रवाल सेवा निवृत्त

रतलाम 31 जनवरी । नगर निगम जनसंपर्क विभाग के भृत्य श्री नरेन्द्र-रतनलाल अग्रवाल की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
उपायुक्त श्री विकास सोलंकी ने अपने उद्बोधन में श्री अग्रवाल द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री अग्रवाल का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।