शौर्य दिवस पर किया कार सेवकों का सम्मान

रतलाम जिले से ग्राम बाजनखेड़ा से गये थे सबसे

रतलाम। 6 दिसंबर 1992 शौर्य दिवस के अवसर पर ग्राम बाजन खेड़ा में कार सेवा करने एवं ग्रामीणों ने राम मंदिर पर आरती कर आतिशबाजी की एवं प्रसादी का वितरण हुआ ज्ञात रहे रतलाम जिले में सबसे ज्यादा 14 कारसेवक छोटे से ग्राम बाजन खेड़ा से मोहनलाल मुरलीवाला के नेतृत्व में 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या पहुंचे थे , इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार ने सभी कार सेवकों का अभिनंदन किया एवं बधाई दी इस अवसर पर प्रमुख कार सेवकों में मोहनलाल मुरलीवाला, लालाशंकर पाटीदार ,प्रकाश चंद्र ,प्रकाश पटेल , कन्हैयालाल पाटीदार,नाथूलाल परमार ,कैलाश चंद्र गामी, कैलाश पाटीदार, भरतलाल पाटीदार,दिनेशचंद्र गामी,झब्बालाल पाटीदार ,बद्रीलाल गोदा, प्रहलाद गोदा,गेंदालाल डिंडोर, एवं सांवलिया पाटीदार , कृष्णा पाटीदार,योगेश जोशी,देवीलाल रावल ,सरपंच प्रतिनिधि सुरेश, आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।