रतलाम 6 दिसम्बर। पूर्व पार्षद एवं नेता पक्ष श्री प्रेम उपाध्याय, पूर्व पार्षद एवं बाजार समिति प्रभारी श्री मोहनलाल धभाई व वर्तमान निगम परिषद के वार्ड क्रमांक 31 के पार्षद श्री अशोक जोनवाल का पृथक-पृथक दिनांको को आकस्मिक निधन हो जाने पर निगम सभागृह में शोक सभा आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गई। निगम सभागृह में आयोजित शोक सभा में नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रषासन समिति सदस्य श्री धर्मेन्द्र व्यास सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।