- भाजपा ने अनुभवी कार्यकर्ता खो दिया – चेतन्य काश्यप

रतलाम। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य तथा अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े एवं विधानसभा चुनाव के सह संयोजक प्रेम उपाध्याय का 74 वर्ष की आयु में आज ह्दय गति से निधन हो गया। राम मोहल्ले से उनकी अंतिम यात्रा निकली, जो त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनकी पुत्रियों, राखी, नीना, जागृति, मिली के साथ ही भतीजे स्नेहिल छोटू उपाध्याय ने मुखाग्नि दी। यहां आयोजित शोक सभा में पार्टी नेताओं एवं विभिन्न संगठनों ने श्री उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा ने आज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता खो दिया है। उनका निधन एसी अपूर्णीय क्षति है जिसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि श्री उपाध्याय पार्टी के कद्दावर नेता थे। उन्होंने हर जिम्मेदारी का निर्वाह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने कहा कि संघर्ष के दिनों में श्री उपाध्याय हर कदम पर साथ रहे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी।
मुक्तिधाम पर महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक पोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौर, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, पूर्व पार्षद राकेश झालानी, गुर्जर गौड़ समाज अध्यक्ष राजेश तिवारी, आर्य हिंदू व्यायामशाला के राजेन्द्र शर्मा, बद्रीनारायण ट्रस्ट के नवनीत सोनी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी¦ सर्राफा एसो. के अध्यक्ष झमक भरगट की तरफ से भी संवेदनाएं व्यक्त की गई।
अंतिम यात्रा में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया, विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र व्यास, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री जायसवाल, सहायक इंजीनियर सुहास भगत , पत्रकार शरद जोशी, भाजपा के महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, अरूण राव, वरिष्ठ नेता शंकरलाल माली,अशोक चौटाला, अशोक लाला, रामस्वरुप गुर्जर, मुन्नालाल शर्मा, ललित दख,देवशंकर पाण्डे,सत्यदीप भट्ट, सर्राफा एसो. के संजय छाजेड़, विशाल डांगी,मीसा बंधु महेन्द्र नाहर, पूर्व उप महापौर सतीश पुरोहित, एहसान लल्ला सहित कई पार्षद, पूर्व पार्षद, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा-कांग्रेस के नेतागण, व्यापारीगण, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। संचालन चंदन पिरोदिया द्वारा किया गया।
उठावना 7 दिसंबर गुरूवार को प्रात: 11 बजे बुद्धेश्वर हाल टाटा नगर पर रखा गया ।