


रतलाम। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जी के 67 वें महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ. अंबेडकर स्मारक समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा आहुत कर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा के द्वारा देश के नवनिर्वाण और आरक्षित वर्गों के सर्वोंगीण विकास के रास्ते बनाने पर कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष बी.एल. हरोड़, उपाध्यक्ष आर.सी. चौहान, महासचिव जी.आर. दडिंग, सचिव यासिन मंसूरी, कोषाध्यक्ष सरस्वती श्रीमान, सांस्कृतिक सचिव विजया हरोड़, महासचिव ज्योति भानोधा, समिति के परामर्शदाता एसबीआई के मैनेजर रमेश मरमट, छात्र संघ के अध्यक्ष यश धीमान, आनंद बैडवाल, जगदीश सूर्यवंशी, कालूराम आठोडिय़ा, नारायण सोलंकी सहित अनेकों बाबा साहब के अनुयायी उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्र्रेस नेता पारस सकलेचा, राजीव रावत, यास्मिन शैरानी, पार्षद शांतिलाल वर्मा सहित अनेक सदस्यों ने उपस्थित होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।