स्व.श्री सुखदेव सिंह जी गोगामणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रतलाम। राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय श्री सुखदेव सिंह जी गोगामणि जी की षडयंत्र पूर्वक गोली मारकर हत्या की गई उसके विरोध में सर्व राजपूताना संगठन द्वारा एक दिन पूर्व रतलाम बंद का आह्वान किया था जिसका शहर के समस्त व्यापारी संगठनों द्वारा भी अपना समर्थन देते हुए अपना व्यापार व्यवसाय बंद रखने का आव्हान किया था लेकिन राजस्थान सरकार,प्रशासन के द्वारा सामाजिक संगठनों के प्रमुखों द्वारा जो मांग रखी गई थी उन्हें प्रशासन द्वारा मान लिया गया एवं उनके हथियारों को 7 दिवस के अंदर गिरफतार कर सख्त से सख्त कार्यवाही करने का प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा लिखित में देते हुवे भरोसा दीया गया जिसके पश्चात् रतलाम बंद के आव्हान को निरस्त किया गया। जिसके पश्चात श्रद्धेय स्व.श्री सुखदेव सिंह जी गोगामणि जी श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राजपुत घर्मशाला स्थित भवन पर समस्त राजपुत समाज संगठन द्वारा रखा गया जिसमें सर्वप्रथम श्रद्धेय स्व.श्री सुखदेव सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त संगठनो के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं दो मिनिट का मोन रखकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान दे। इस आयोजन में विशेष रूप से सराफा संगठन के अध्यक्ष श्री झमक भरगट, श्रीअर्जुन सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र सिंह भाटी,शेलेंद्र सिंह देवडा, नरेंद्र सिंह चौहान, निखिलेश सिंह पंवार, वीरेन्द्र सिंह खंगारोत्र, भवानी सिंग राजावत, दीप सिंह देवडा, अजय सिंग चौहान, लाखन सिंह शेखावत, हर्ष सिंह पंवार, हिमाशु सिंग पंवार जया गोयल, तृप्ति जी सक्ररॉरी, पुष्पेंद्र कुंवर, एवं समस्त राजपुत समाज संगठनो के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे है।