जैन सोशल ग्रुप रतलाम झोन का क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप रतलाम झोन का क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ जिसमें जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम युथ व रतलाम एलाइट के बीच में प्रथम मैच हुआ जिसमें एलिट ने बाजी मारी व द्वितीय मैच क्लासिक व मैत्री के बीच हुआ जिसमें मैत्री विजेता रहा उसके पश्चात फाइनल मैत्री व एलाइट के बीच संपन्न हुआ जिसमें मैत्री विजेता रही। विजेता टीम आगामी 9 दिसंबर को उज्जैन में हो रहा है मध्य प्रदेश रीजन के क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी इस अवसर पर जोन कोऑर्डिनेटर जयंती लाल डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट रीजन में प्रतिवर्ष होता आ रहा है इस वर्ष भी उज्जैन में यह क्रिकेट टूर्नामेंट होगा उसमें रतलाम की टीम को चयनित कर यहां से भेजा गया है इस अवसर पर संस्था के रीजन अध्यक्ष प्रीतेश गादिया वैभव राका वैभव मेहता दीपक चौरडिया सिद्धार्थ डांगी संजय खीमेसरा दीपेन्द्र कोठारी प्रफुल्ल लोड़ा ललित कठेड़ सौरभ नाहर सौरभ छाजेड़ अंकित जैन राजेन्द्र सेठिया अमित कोठारी व सभी टीमों के कप्तान पुनीत डाबरिया सौरभ छाजेड़ संजय बाफना रवि सोनी अशोक डांगी सुनील भटेवरा व पूर्व अध्यक्ष व आदि सदस्य उपस्थित रहे क्रिकेट में अलग-अलग माचो में मैन ऑफ द मैच भाविक जैन रोहन छाजेड़ सिद्धार्थ गढ़िया रहे और मैन ऑफ द सीरीज भाविक जैन है इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथि पार्षद अक्षय संघवी धर्मेंद्र राका हिना मेहता हार्दिक मेहता तुमने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे परिचय किया।