वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा गुरुजी का सम्मान किया गया

रतलाम।लंबे संघर्ष के पश्चात सैकड़ों वर्षों की प्रतिष्ठा के बाद 100 करोड़ जनमानस के आराध्य आगामी पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार 22 जनवरी 2024 को गर्भ गृह में रामलला के नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के विशाल समारोह में जिसमें देश-विदेश के महत्वपूर्ण संतजन प्रमुख गणमान्य अतिथि व देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख उपस्थिति में ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनने का सौभाग्य रतलाम नगर के परम पूज्य दंडी स्वामी महंत श्री आत्मानंद जी सरस्वती को प्राप्त होगा । यह निमंत्रण रतलाम नगर वासियों के लिए भी गौरव का विषय है। अयोध्या पधारने के पूर्व वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति प्रमुख श्री दिनेश वाघेला द्वारा गुरुजी का सम्मान पुष्प माला से किया गया। इस निमंत्रण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महंत श्री गोपाल दास जी, स्वामी श्री गोविंद देव गिरी जी व संपत राय जी का नगर वासियों की ओर से हृदय से आभार प्रकट किया अंत में समिति के बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, कैलाश सोमानी, महिला मंडल की श्रीमती श्यामा वाघेला, शकुंतला सिसोदिया, आशा भट्ट, ममता पंचोली द्वारा श्री गुरु जी का स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया व शुभकामनाएं दी।