

जावरा (अभय सुराणा) । नगर पालिका अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कडपा द्वारा अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रेसिडेंट इन काउंसिल का नया गठन किया है। जिसमें नगर पालिका जलकर एवं सीवरेज के पूर्व अध्यक्ष नरगिस इमरान मंसूरी को हटाकर उनकी जगह मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी को नया दायित्व दिया गया है, इसी तरह शहर गरीबी उपशमन विभाग जिसके अध्यक्ष पूर्व में कन्हैयालाल हाड़ा थे उनको हटाकर अब आसिफ कबाड़ी को यह दायित्व प्रदान किया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि दो चेयरमनों को हटाया जाएगा और वह आज देखने को मिला।
आठ सदस्य वाली प्रेसिडेंट इन काउंसिल में शेष विभाग के अध्यक्ष इस प्रकार रहेंगे – श्रीमती रामकुवर औरा- सामान्य प्रशासन मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी- जल कार्य एवं सीवरेज, इरफान मुबारिक हुसैन -लोक निर्माण उद्यान विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग, लोकेश विजवा- राजस्व वित्त एवं लेखा विभाग, समीन इमरान कबाड़ी- स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, श्रीमती कविता अनिश कल्याणे- योजना यातायात परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग आसिफ कबाड़ी -शहरी गरीबी उपशमन विभाग।
इन विभाग प्रभारी के साथ ही पांच सदस्यों की सलाहकार समिति बनाई गई है जिसमें परंपरा अनुसार कांग्रेस एवं भाजपा के पार्षदों को शामिल किया गया है।