आचार्य श्री कुलबोधि सूरीश्वरजी मसा के श्रीमुख से पूरे सप्ताह बहेगी ज्ञान गंगा

रतलाम,12 दिसंबर। पूज्य आचार्य श्री कुलबोधि सूरीश्वरजी मसा रतलाम में ऐतिहासिक चातुर्मास के बाद शहर से विहार पूर्व पूरे सप्ताह ज्ञान गंगा बहाऐंगे। 13 दिसंबर को उनके श्रीमुख से नीमचौक स्थानक पर बेसता महीने की महामांगलिक होगी। इससे पूर्व तीन दिवसीय प्रवचन श्रेणी का शुभारंभ भी होगा।
आचार्यश्री श्री बिबडौद जैन तीर्थ से विहार कर नीमचौक स्थानक पहुंच गए है। स्थानक में 13 से 15 दिसंबर तक सुबह 9-15 से 10-15 बजे तक प्रवचन श्रेणी आयोजित की गई है। प्रथम दिन महामांगलिक होगी। इसके पश्चात आचार्यश्री आशीर्वाद स्वरूप वासक्षेप प्रदान करेंगे। तीन दिवसीय प्रवचन श्रेणी के बाद शहर के धानमंडी क्षेत्र में आचार्यश्री के श्रीमुख से महासत्संग का आयोजन होगा। इसमें वे 16 दिसंबर को राम वो ही पूर्ण विराम विषय पर और 17 दिसंबर को नहीं एसो जनम बारबार विषय पर प्रवचन देंगे।