ध्यान गुरू आचार्य शिवमुनि जी म.सा. के जन्मोत्सव पर गौमाता को आहार कराया गया

जोधपुर (विशाल मेहता) । अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच शाखा जोधपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 18/09/2020 को श्रमण संघ के आचार्य शिवमुनि जी म.सा. के जन्मोत्सव पर गौमाता को गुड़ व हरा चारा वितरण का आयोजन किया गया । जिलाध्यक्ष विशाल मेहता ने बताया की कुल 51 किलो गुड़ व चारा अलग-अलग स्थानों पर गौमाता को आहार कराया गया । जिसकी शुरुआत सवर्प्रथम सिवांची गेट के पास स्थित जैन गौ शाला से की गई । इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्रराज लुणावत, मनीष जैन, नंदलाल हर्ष आदिजन इस अवसर पर उपस्थित थे ।