पांचाल समाज के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव 24 दिसंबर को

रतलाम। श्री जूना गुजराती लुहार सुतार पांचाल समाज की बैठक हरदेव लाला पिपली स्थित पांचाल समाज धर्मशाला में संपन्न हुई जहां समाज के सभी लोग उपस्थित रहे। सदस्यों द्वारा बैठक समाज के चुनाव सबंधित रखी थी, इस दोरान 24 दिसंबर 2023 को समाज अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराने की बात पर सहमति बनी, समाज का कोई भी जो रतलाम में रहता है वह व्यक्त्ति चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकता है और चुनाव संपन्न करने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया जो निष्पक्ष भाव से चुनाव संपन्न करेंगे इस अवसर समाज के महेश पांचाल, बाबूलाल पांचाल, देवेंद्र धारवा, संदीप पांचाल, राजेश पांचाल, राहुल पांचाल, राकेश पांचाल आदि उपस्थित थे ।