इनर व्हील क्लब रतलाम गोल्ड ने किया शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित

रतलाम। इनर व्हील क्लब रतलाम गोल्ड ने किया न्यू तैयबियाह सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतलाम के शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया। यह जानकारी अध्यक्ष सीमा बोथरा ने दी ।यह अवार्ड उन शिक्षकों को दिया जाता है जिनका शिक्षा के क्षेत्र में अमुल्य योगदान दिया है । स्कूल के शिक्षक ललित पनिया, ज़ैनब रावटीवाला , खेरुनिशा रावटीवाला , सक़ीना टंकीवाला , प्रमिला गंगवाल और रजीना शैख़ को सम्मनित किया गया ।स्कूल प्राचार्य मुर्तुज़ा शाकिर ने इस अवसर पर इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड द्वारा किये गए कार्यो की सरहाना की तथा स्कूल के शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर धन्यवाद् दिया। इस अवसर पर मनमीन कौर बैद हेमलता मालपनी , रवि बोथरा , हुसैन स्टेशनवाला सहित अन्य मौजूद थे