विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम कालिका माता परिसर में 16 दिसंबर को

रतलाम 15 दिसम्बर 2023। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रतलाम में शुभारंभ जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से 16 दिसंबर को स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रदेश में यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन से किया जाएगा। यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यात्रा की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है, कार्यक्रम दोपहर 3ः00 से आरंभ होगा।
रतलाम में जिला स्तरीय कार्यक्रम से प्रचार वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसंबर से आगामी 26 जनवरी तक किया जा रहा है, रूट चार्ट तैयार कर लिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि केंद्र शासन की जनहितकारी योजनाओं उनके लाभ तथा सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की जा रही है। रतलाम में यात्रा आयोजन से महिलाओं, स्व सहायता समूह, वरिष्ठ नागरिको, युवा शक्ति, किसानों आदि को जोड़ा जा रहा है। मोबाइल वैन शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार जिले के धरातल स्तर पर करेगी। यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्र की 19 तथा शहरी क्षेत्र की 15 योजनाएं चिन्हित है। इनमें स्वच्छ भारत मिशन, खाद्यान्न सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उचित पोषण, प्रधानमंत्री आवास, वित्त पोषण, उज्ज्वला योजना इत्यादि शामिल है।