ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर धर्मगुरूओं एवं डीजे संचालकों की बैठक आयोजित

रतलाम 15 दिसम्बर 2023। जिले में धार्मिक स्थान एवं अन्य स्थानों पर निर्धारित मापदंड अनुसार ही ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग को लेकर शुक्रवार को एसडीएम सैलाना श्री मनीष कुमार जैन ने थाना सैलाना पर धर्मगुरूओं, डीजे संचालकों की बैठक लेकर लाउडस्पीकर एवं डीजे की विधिवत् अनुमति लेकर एवं निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए बजाने हेतु अवगत करवाया गया। सभी धर्मगुरुओं और मतालम्बियों ने स्वेच्छा से लाउड स्पीकर हटाए जाने की सहमति प्रदान की। साथ ही शासन-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने के लिए तत्परता दिखाई। बैठक में एसडीओपी श्री इडला मौर्य, थाना प्रभारी श्री अय्यूब खान, धर्मगुरू, विभिन्न धर्मों के धर्मालंबी आदि उपस्थित रहे।