
रतलाम । दो बत्ती निजी होटल पर सर्व ब्राह्मण महिला मंडल का बैठक के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी महिला मंडल के सदस्यों व पदाधिकारी ने उत्साह पूर्वक उमंग से भाग लिया तथा कार्यक्रम में संगठन को जोड़ने तथा मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इंदौर से पधारी अतिथि श्रीमती मंजू कौशिक का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह दिया गया तथा अगला कार्यक्रम फरवरी में रहेगा सर्व ब्राह्मण अध्यक्ष सुनीता पाठक, डॉक्टर सुलोचना शर्मा, उषा दुबे, सीमा सुरोलिया, आरती त्रिवेदी, शारदा पाठक, सोनल पाठक, रीना पंडित, कल्पना राजपुरोहित, सपना दुबे, सरोज ओझा,रश्मि आदि सभी ने अपनी उपस्थिति दिए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी सर्व ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता पाठक ने दी।