थाना कालुखेडा पुलिस ने ब्राउन शुगर परिवहन करते राजस्थान के तस्कर को किया गिरफ्तार, 40 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

रतलाम। रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मागर्दशन मे थाना प्रभारी कालुखेडा के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते प्रभावी कार्यवाही करते हुये राजस्थान तरफ से ब्राउन शुगर लेकर आते हुये आरोपी लियाकत खान पिता लाल खान पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान को मय मोटर सायकल के पकड़ा तथा तलाशी लेते उसके पास 40 ग्राम ब्राउन शुगर ( स्मेक ) मिली जिसका पहचान व तौल की कार्यवाही उपरांत आरोपी लियाकत खान पठान से ब्राउन शुगर व पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई। बाद आरोपी लियाकत खान पठान के विरूद्ध थाना कालुखेडा पर अपराध क्रमांक 288/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे आरोपी लियाकत खान से मादक पदार्थ देने वाले व्यक्ति व मादक पदार्थ की डिलेवरी प्राप्त करने वाले व्यक्ति के सम्बध मे पुछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:– लियाकत खान पिता लाल खान पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम नौगावा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ राजस्थान।
फरार आरोपी – 1 – फरदीन पिता काबील खान पठान निवासी नौगावा अरनोद राजस्थान,
जप्तशुदा मश्रुका – 1 – ब्राउन शुगर 40 ग्राम किमती 80,000 रूपये करीबन,
2 – एक काले रंग की बजाज कम्पनी की पल्सर मोटर सायकल किमती 70,000 रूपये,
सरहानीय भुमिका – निरीक्षक संतोष चौरसिया थाना प्रभारी कालुखेडा, प्र आर 874 अशोक पाण्डे, प्र आर 921 देवीलाल गुर्जर, आर 1175 रोहित दसोरिया, आर 756 प्रीतम चावला, आर 337 सावरिया पाटीदार, आर 754 हर्षदीप, आर 695 जितेन्द्र माली, आर 1134 अनिल जाट, आर 994 अनिल रावत, आर राहुल पाटीदार सायबर सेल रतलाम।